फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Female dies in road accident

Mathura News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Female dies in road accident
सौंख। मायके से भाइयों को राखी बांधकर लौट रही बाइक सवार महिला और पुत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



कस्बा के सीमेंट रोड़ निवासी भरत सिंह कुशवाह की पत्नी सपना देवी (45) शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे अपने पुत्र भूपेंद्र के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए बाइक से अपने मायके फतेहपुर सीकरी गई हुई थी। शाम करीब 5 बजे करीब लौटते समय गांव गुनसारा के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। सपना देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उनका पुत्र भूपेंद्र बाल-बाल बच गया। सूचना पर कुम्हेर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृतक सपना देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। गुनसारा चौकी प्रभारी जसवंत सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पुत्र सलामत है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed