फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जहर खुरानी गिरोह ने चालक को लूटा

जहर खुरानी गिरोह ने चालक को लूटा

Tue, 07 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
जहर खुरानी गिरोह ने चालक को लूटा
जहरखुरानी गिरोह ने चालक को लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जहरखुरानी गिरोह ने एक ई-रिक्शा चालक को नशीली चाय पिला कर लूट लिया। बदमाश उसकी ई-रिक्शा, नगदी, मोबाइल लूटकर उसे बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित की पत्नी ने इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
सिविल लाइन थाने दी तहरीर में सरवट गेट पुरानी घास मंडी की रीना ने बताया कि उसका पति गुड्डू ई-रिक्शा चलाता है। गत दिवस उसका गुड्डू ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, मगर वह घर नहीं आया। तलाशने पर उसका पति बेहोशी की हालत में कच्ची सड़क पर पड़ा मिला, उसकी ई-रिक्शा, नकदी और मोबाइल फोन गायब था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश होने पर उसने बताया कि दो लोग उसकी ई-रिक्शा में बैठ कर कच्ची सड़क पर गए थे। उन्होंने उसे रास्ते में नशीली चाय पिलाई थी। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


छात्र से मोबाइल फोन लूटा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर बाइक सवार बदमाश एक छात्र का मोबाइल फोन लूट लिया। कृष्णापुरी निवासी रामपाल वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र प्रिंस वर्मा मेरठ रोड पर ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। रामपुरम गेट के पास पहुंचा, तो किसी का फोन आ गया। वह रुककर बात करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उसे फोन लूट कर भाग गए। इस दौरान बदमाशों ने उसे उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed