{"_id":"59cbf0f74f1c1b71548b4c32","slug":"161506537719-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती और हत्या में उम्र कैद की सजा पाए बदमाश को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती और हत्या में उम्र कैद की सजा पाए बदमाश को पकड़ा
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट से पहले पकड़ा गया बदमाश
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथी के इंतजार में खड़े डकैती और हत्या की वारदात में आजीवन कारावास की सजा पाए बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से मस्कट रायफल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि मंगलवार शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश हाथ में हथियार लेकर लूटपाट के इरादे से गंगनहर के निकट अलकनंदा पर खड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी करके बदमाश को पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश मोहल्ला देवीदास निवासी तथा हाल निवासी थाना छपार के गांव सिसौना का अब्दुल्ला पुत्र घसीटा है। बदमाश अब्दुल्ला अलकनंदा पर लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथियों के इंतजार में खड़ा हुआ था। साथी बदमाश के आने से पूर्व ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक मस्कट रायफल और कारतूस बरामद किए हैं।
2003 में हत्या कर डाली थी डकैती
इंस्पेक्टर पीपी से सिंह ने बताया कि बदमाश अब्दुल्ला ने सन् 2003 में बुढ़ाना रोड पर अपने साथी बदमाशों के साथ मिलकर रात के समय मकान में घुसकर लाखों रुपयों की डकैती डाली थी। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी रउफ की हत्या कर दी थी। इस वारदात में पकड़े गए बदमाश अब्दुल्ला को कोर्ट ने 18 महीने बाद ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। परिजनों द्वारा हाईकोर्ट में अपील दायर करने पर अब्दुल्ला जमानत पर छूटकर बाहर आ गया था। बदमाश अब्दुल्ला अब भी बदमाशों के गैंग में सक्रिय होकर लूट व डकैती की वारदातों का अंजाम दे रहा था।