फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने लुटेरे पकड़े, नगदी-लेपटॉप बरामद

पुलिस ने लुटेरे पकड़े, नगदी-लेपटॉप बरामद

Sun, 20 Aug 2017 02:15 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने लुटेरे पकड़े, नगदी-लेपटॉप बरामद
पुलिस ने लुटेरे पकड़े, नगदी-लैपटॉप बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीन दिन पूर्व पुरकाजी के धमात मार्ग पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुरकाजी पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले सात लुटेरों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से लैपटॉप समेत लूटी गई नगदी बरामद की गई है।
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुरकाजी के गांव धमात निवासी राजवीर पुत्र कृष्णपाल गांव कैल्लनपुर में जनसेवा केंद्र चलाता है। साथ ही वह पीएनबी के मित्र के रुप में काम करता है। 16 अगस्त की शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में ईंट भट्टे पर उसे आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने घेर लिया और बंधक बनाकर मारपीट की। बदमाशों ने उससे तीन मोबाइल, 41800 रुपये की नगदी समेत लैपटॉप, पीएनबी की स्वाइप मशीन, एटीएम कार्ड और थम इंप्रेशन मशीन लूट ली थी। पुलिस ने मुखबिर कम्हेड़ा नहर के निकट जंगल से सात बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश अंकित, विकास, सतेंद्र निवासी कैल्लननपुर, सचिन उर्फ शक्तिमान, दीपक राहुल और शिवम पुत्र रमेशचंद निवासी बूडपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार है। इनके कब्जे से लूटा गया लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत 35 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed