फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा नेता की कार चुराने आए बदमाशों ने पुलिस के पसीने छुटाए

भाजपा नेता की कार चुराने आए बदमाशों ने पुलिस के पसीने छुटाए

Wed, 26 Jun 2019 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता की कार चुराने आए बदमाशों ने पुलिस के पसीने छुटाए
भाजपा नेता की कार चुराने आए बदमाशों ने पुलिस की जीप में टक्कर मारी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भाजपायुमो के नगराध्यक्ष की कार चोरी करने का प्रयास कर रहे पिकअप सवार बदमाशों ने तीन थानों की पुलिस को खूब पीछे दौड़ाया। लेकिन वह हाथ नहीं लगे और जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने उनकी पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शिक्षक नगर निवासी भाजयुमो के नगर अध्यक्ष ईशान गौड़ सोमवार रात सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे अपनी आल्टो कार खड़ी कर देवीकुंड मार्ग पर एक बैंक्वेट हाल में शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। करीब 12 बजे जब वह बाहर निकले तो देखा कि बदमाश उनकी कार चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। कार की खिड़की का शीशा भी तोड़ा हुआ था। ईशान के मुताबिक, जब शोर मचाते हुए वह उनकी तरफ दौड़े तो बदमाश तमंचा लहराते हुए पिकअप गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। जिसके बाद वह अपने दोस्त की कार में सवार होकर बदमाशों के पीछे लग गए। उन्होंने सीओ अजेय शर्मा और इंस्पेक्टर आनंद देव को फोन कर इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने वायरलेस सेट से बदमाशों के फरार होने की सूचना दी। देवबंद समेत नागल और बड़गांव थाना पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। एसओ नागल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर वापस देवबंद की तरफ भागने लगे। जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के समीप पहुंचे तो सामने से डायल-100 की गाड़ी ने उन्हे घेर लिया। जिसके चलते बदमाश चंदेना कोली गांव की तरफ फरार हो गए। चंदेना पहुंचने पर बदमाशों की गाड़ी सड़क पर पड़ी बजरी में फंस गई। पुलिस की गाड़ी को करीब आते देख बदमाश फायरिंग करते हुए गाड़ी को छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुुलिस ने काफी देर तक बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जांच की जा रही है। तीनों बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed