फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लेनदेन के विवाद में साले व बहनोई के बीच मारपीट

लेनदेन के विवाद में साले व बहनोई के बीच मारपीट

Wed, 19 Jun 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में साले व बहनोई के बीच मारपीट
साले व बहनोई के बीच मारपीट
विज्ञापन

बुढ़ाना। हुसैनपुर कलां गांव में साले व बहनोई पक्ष के बीच आपसी लेनदेन के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां निवासी इरफान आदि की बहन शमीदा की ससुराल शाहपुर के गांव पलड़ी में है। इरफान व उसके भाईयों का अपने बहनोई मेहरबान निवासी पलड़ी के साथ लेनदेन का विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर मंगलवार को शाम करीब चार बजे मेहरबान अपनी पत्नि शमीदा, बेटे जीशान व रहमान के साथ अपनी ससुराल गांव हुसैनपुर कलां पहुंचा। उसके साले इरफान (55) इरशाद (48) सरफराज (52) तीनों भाई गांव के किनारे अपने भट्टे पर मौजूद थे। मेहरबान भी अपनी पत्नि व बच्चों के साथ भट्टे पर पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच आपस में कहासुनी के बाद गाली गलौच हो गई। आरोप है कि मेहरबान ने अपने बच्चों के साथ मिलकर अपनो तीनों सालो पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से हुए हमले में इरफान, इरशाद व सरफराज घायल हो गए। हमला करने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत में तीनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घटना की तहरीर इरशाद ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed