फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Illegal firecrackers worth one lakh seized from a shop in Sakhaul; two accused arrested

साखौल में दुकान से एक लाख के अवैध पटाखे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Illegal firecrackers worth one lakh seized from a shop in Sakhaul; two accused arrested
फोटो 88: अवैध पटाखो के साथ पकड़े गए दो शख्स। स्रोत संवाद
बिना लाइसेंस रखा था आतिशबाजी का सामान, ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

बहादुरगढ़। साखौल गांव की नाला रोड स्थित एक दुकान से थाना सेक्टर-6 पुलिस ने करीब एक लाख रुपये कीमत के अवैध बम-पटाखे और आतिशबाजी का सामान बरामद किया है। दुकान में बिना लाइसेंस और परमिट के पटाखे बिक्री के लिए रखे गए थे।
पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों प्रिंस और प्रीतम के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मौके से पटाखों के 18 बड़े और चार छोटे बॉक्स बरामद हुए।
विज्ञापन

दुकान के आसपास मकान और अन्य दुकानें हैं। ऐसे स्थान पर पटाखों का अवैध भंडारण होने से आग या विस्फोट की स्थिति में जान-माल के नुकसान का खतरा रहता है।
थाना सेक्टर-6 पुलिस के अनुसार टीम गश्त और अपराधों की जांच के दौरान होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि साखौल की नाला रोड स्थित एक दुकान में अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं। इसके बाद अधिकारियों को सूचित कर पुलिस टीम ने फायर अधिकारी को साथ लेकर दुकान पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस और परमिट नहीं दिखा सके आरोपी
पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार प्रवीण की मौजूदगी में दुकान की जांच की। इस दौरान वहां विभिन्न प्रकार के बम-पटाखे और आतिशबाजी का सामान मिला। दुकानदारों से पटाखे रखने और बेचने से संबंधित लाइसेंस व परमिट मांगे गए, लेकिन वे दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

------------------
थाना सेक्टर-6 पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पटाखों और विस्फोटक सामग्री का भंडारण व बिक्री निर्धारित नियमों के तहत ही करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सत्यवीर सिंह, एसएचओ, थाना सेक्टर 6, बहादुरगढ़
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed