फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two people swindled out of 1.25 crore with the lure of profits from share trading

Jhajjar-Bahadurgarh News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर दो लोगों से 1.25 करोड़ ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Two people swindled out of 1.25 crore with the lure of profits from share trading
बहादुरगढ़। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने बहादुरगढ़ के दो लोगों से करीब 1.25 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपियों ने ट्रेडिंग ऐप पर शुरुआत में मुनाफा दिखाकर पीड़ितों का भरोसा जीता और फिर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवा ली। पैसे निकालने के लिए अतिरिक्त शुल्क मांगे जाने पर पीड़ितों को ठगी का संदेह हुआ। शिकायतों के आधार पर साइबर थाना झज्जर ने 17 अक्तूबर को धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये 45.58 लाख रुपये ठगे
एचएल सिटी निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों में आरटीजीएस, आईएमपीएस और यूपीआई के जरिये 45,58,464 रुपये जमा करवा दिए। ट्रेडिंग ऐप पर उन्हें 3.57 करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा दिखाया गया। रकम निकालने का प्रयास करने पर पैसे नहीं मिले और आरोपियों ने फीस के नाम पर 15,59,440 रुपये अतिरिक्त मांगे। बाद में आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

एनजीओ संचालक से 79.75 लाख रुपये की ठगी
दूसरे मामले में सेक्टर-6 निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी ने बताया कि वह दिव्यांग लोगों के लिए पंजीकृत ट्रस्ट के माध्यम से एनजीओ चलाते हैं। शिकायत के अनुसार, जून-जुलाई में नेहा अग्रवाल नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया और ऐप के जरिये निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। शुरुआत में 10 हजार रुपये निवेश करने के बाद ऐप पर मुनाफा दिखने पर उन्होंने अलग-अलग चरणों में आरटीजीएस के जरिये करीब 79.75 लाख रुपये जमा करवा दिए। रकम निकालने के लिए आवेदन करने पर उनसे 14 लाख रुपये सर्विस चार्ज के रूप में और मांगे गए। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
साइबर थाना झज्जर पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामले दर्ज किए हैं। दोनों मामलों की जांच हेड कांस्टेबल मुकेश कर रहे हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed