फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor raped; Rs 3 lakh extorted by threatening to make a video viral

Agra News: नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 3 लाख

Mon, 19 Oct 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 19 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Minor raped; Rs 3 lakh extorted by threatening to make a video viral
आगरा। खंदौली क्षेत्र में एक नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर होटल में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये ऐंठ चुके हैं। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी यश चौधरी, दीपक और दद्दा उर्फ तिलक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां के मुताबिक, आरोपी यश से पुरानी जान-पहचान थी। आरोप है कि 25 मई को यश नाबालिग को टेढ़ी बगिया-जलेसर रोड स्थित एक होटल ले गया, वहां उसने जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। इसके बाद 27 सितंबर और 6 अक्तूबर को भी उसे दोबारा होटल बुलाकर प्रताड़ित किया। आरोपियों ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे। 30 सितंबर को दीपक और दद्दा ने घर पहुंचकर 50 हजार रुपये ले लिए। बाद में, मामा के प्लॉट बेचकर घर में रखे गए रुपयों में से और रकम भी ऐंठ ली। कुल मिलाकर आरोपियों ने तीन लाख रुपये वसूले और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी वेस्ट आदित्य सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed