फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Forensic team investigates attack on Block Pramukh husband; collects fingerprint samples from Scorpio vehicle

Basti News: ब्लॉक प्रमुख पति पर हमले की जांच में जुटी फोरेंसिक टीम, स्कॉर्पियो से लिए फिंगरप्रिंट के नमूने

Mon, 19 Oct 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Forensic team investigates attack on Block Pramukh husband; collects fingerprint samples from Scorpio vehicle
कप्तानगंज। ब्लॉक प्रमुख पति एवं भाजपा नेता भोला कुमार निषाद पर हुए जानलेवा हमले की जांच तेज हो गई है। रविवार देर रात लखनऊ से पहुंची फोरेंसिक टीम ने कप्तानगंज थाने में खड़ी उनकी स्कॉर्पियो की जांच की। करीब एक घंटे तक चली पड़ताल में टीम ने गाड़ी पर गोली लगने के निशानों का परीक्षण किया और फिंगरप्रिंट के नमूने लिए। हालांकि, जांच के बाद भी घटना को लेकर कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीहा गांव निवासी भोला कुमार निषाद के मुताबिक, 12 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे वह स्कॉर्पियो से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। गाड़ी त्रिलोकपुर निवासी तरुण कुमार निषाद चला रहे थे। वायरलेस चौराहे से महराजगंज मार्ग पर त्रिलोकपुर (तेलियाडीहा) गांव के पास पहुंचते ही दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने पीछा करते हुए पीछे से दो राउंड फायरिंग की। गोलियां गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए निकल गईं। हमले में दोनों बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


जान बचाने के लिए दोनों महराजगंज के एक मैरिज हॉल में छिप गए, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में अब तक दर्जनों लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।


घटनास्थल सुनसान होने और वहां से फोरलेन, महराजगंज कस्बे, घटमापुर व वायरलेस चौराहे की ओर जाने के रास्ते होने के कारण पुलिस को जांच में चुनौती मिल रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed