फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसएसपी के नाम पत्र वायरल करने का मामला:-

एसएसपी के नाम पत्र वायरल करने का मामला:-

Fri, 07 Jun 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी के नाम पत्र वायरल करने का मामला:-
फुगाना इंस्पेक्टर और एसआई लाइन हाजिर, सीओ भी बदले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव कुरावा में शराब माफिया के संबंध में एसएसपी को पत्र लिख कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस कप्तान ने एसआई जसबीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर फुगाना इंस्पेक्टर महावीर सिंह पर भी गाज गिरी है। एसएसपी ने उसे भी लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही सीओ फुगाना हरिराम यादव को भी सर्किल से हटा कर उन्हें सीओ कांवड़ सेल बनाया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। उधर, एसपी देहात आलोक शर्मा के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने कुरावा में शराब माफिया के यहां घर पर छापामारी की। भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब का अवैध कारोबार करने के आरोप में माफिया पंकज की पत्नी अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। छापे की कार्रवाई में पुलिस ने उसके घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
फुगाना थाने पर तैनात एसआई जसबीर सिंह ने चार जून को एसएसपी के नाम पत्र उनके व्हाट्सअप पर भेजा था। साथ ही इस पत्र को सीओ फुगाना और इंस्पेक्टर फुगाना को भी भेजा था। कोई कार्रवाई न होने पर एसआई जसबीर सिंह ने पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पत्र में एसआई ने एसएसपी को अवगत कराया था कि उसके हल्के के गांव कुरावा निवासी पंकज पुत्र किशन सिंह थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जो बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार कर रहा है। अब वह इंजेक्शन से भी अवैध शराब बना रहा है। इसकी जानकारी सीओ और इंस्पेक्टर को दी गई, मगर उन्होंने इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। एसआई ने पत्र में कहा था कि यदि अवैध शराब पीने से क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा होता है उसकी जिम्मेदारी मेरी नहीं होगी। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी देहात आलोक शर्मा के नेतृत्व में फुगाना, बुढ़ाना, शाहपुर, भौराकलां पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर शराब माफिया पंकज सिंह के कुरावा में आवास पर छापे की कार्रवाई की। एसपी देहात ने बताया कि छापे के दौरान आरोपी पंकज नहीं मिला, जबकि उसकी पत्नी अरुण की निशानदेही पर कूड़ी में प्लास्टिक के कट्टे में दबा कर रखी गई हरियाणा मार्का शराब की 21 बोतलें और शराब के 78 पव्वे बरामद किए। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पत्नी अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छापे की कार्रवाई तीन घंटे से अधिक तक चली। इस संबंध में फुगाना थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी पंकज सिंह की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। एसपी देहात ने बताया कि उसके 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं, वो फुगाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उधर, देर रात को एसएसपी ने पत्र वायरल करने वाले एसआई जसबीर सिंह और फुगाना इंस्पेक्टर महावीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ फुगाना को भी हटा दिया, उनके स्थान पर सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर को फुगाना सीओ बनाया है, जबकि सीओ कांवड़ सैल धनन्जय सिंह कुशवाहा को सीओ सदर बनाया है। फुगाना थाने की जिम्मेदारी एसएसआई जितेंद्र कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जानकारी मिलने के बावजूद शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई न करने पर फुगाना इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया है। पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर अनुशासनहीनता में एसआई को भी लाइन हाजिर किया गया है। जानकारी के बावजूद कार्रवाई न करने पर सीओ भी हटाया गया है।
सुधीर कुमार सिंह
एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed