{"_id":"5cd70fecbdec22076d204a56","slug":"151557598188-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ रुपये में लिया था जेल में सामान पहुंचाने का ठेका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच सौ रुपये में लिया था जेल में सामान पहुंचाने का ठेका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 रुपये की लालच में जेल में पहुंचाता था सामान
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को जिला कारागार में सामान ले जाते पकड़े गए युवक ने महज पांच सौ रुपये में नशीली गोलियां व मोबाइल अंदर ले जाने का ठेका लिया था। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे सामान देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
शहर के मोहल्ला जनकपुरी निवासी मनीष पुत्र रमेशपाल को शुक्रवार दोपहर जिला कारागार में मिलाई के दौरान नमकीन के पैकेट में नशे की गोलियां व चप्पलों में छिपाए गए मोबाइल के साथ चेकिंग में पकड़ा गया था। मनीष जेल में बंद गांव लिसाढ़ निवासी आबिद उर्फ काला से मिलाई करने के लिए पहुंचा था। आरोपी मनीष को नई मंडी थाना पुलिस के हवाले करते हुए उसके खिलाफ जेलर कमलेश सिंह द्वारा तहरीर दे दी गई थी। नई मंडी थाना पुलिस ने आरोपी मनीष से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में मनीष ने बताया कि उसे नशे की गोलियों वाला नमकीन का पैकेट व मोबाइल छिपाई हुई चप्पलें मोहल्ला रामपुरी निवासी राजसिंह ने दी थी, जिसे जेल में पहुंचाने के लिए उसे महज पांच सौ रुपये दिए गए थे। इससे पहले भी वह एक बार केलों में छिपाकर आपत्तिजनक सामान जेल में पहुंचा चुका था। मनीष से पूछताछ के बाद थाना पुलिस ने उक्त राजसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ में एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया है, जो अक्सर इसी तरीके से जेल में नशीले पदार्थ व अन्य आपत्तिजनक चीजें पहुंचाता रहता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह भनक लगने पर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।