फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला के बैंक खाते से 15 हजार निकाले

महिला के बैंक खाते से 15 हजार निकाले

Wed, 27 Feb 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
महिला के बैंक खाते से 15 हजार निकाले
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंगारामपुरा निवासी सुनीता सिंघल ने तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल पर तीन दिन पूर्व एक कॉल आई, जिसमें दूसरी तरफ से बोल रहे युवक ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। आरोप है कि युवक ने महिला को झांसे में लेकर उससे बैंक खाते से संबंधित जानकारियां हासिल कर लीं। इसके बाद आरोपी ने महिला के बैंक खाते से 14,998 रुपये की धनराशि साफ कर दी। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


तमंचे समेत युवक दबोचा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाने के एसआई राधेश्याम ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किए गए। पकड़ा गया आरोपी कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी सन्नी है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नशे की गोलियों समेत युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बुधवार सुबह चेकिंग के दौरान एक युवक को नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया युवक हाजीपुरा निवासी फैजुल्ला है, जिसके पास से नशे की 320 गोलियां बरामद की गईं हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक से मारपीट कर नकदी छीनी
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी धनसिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार सुबह कंबलवाली गली में सामान बेच रहा था। आरोप है कि एक युवक उसके पास पहुंचा और अकारण गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने धनसिंह से मारपीट कर दी और दुकानदारी के 700 रुपये छीनकर फरार हो गया। इस पर पीड़ित ने अन्य लोगों के साथ मिलकर तलाश करते हुए आरोपी को कुछ दूर पर पकड़ लिया, जिसे पुलिस के हवाले करते हुए उसके खिलाफ तहरीर दे दी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed