{"_id":"5c61cf41bdec22089f03bb05","slug":"151549913921-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के साथ धरे गए नौ लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब के साथ धरे गए नौ लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जनपद सहारनपुर और रुड़की में हुए जहरीली शराब कांड के बाद जनपद में चलाए जा रहे शराब माफिया के खिलाफ अभियान के तीसरे दिन नौ लोग अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किए।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने हरिनगर मखियाली निवासी देशपाल को जानसठ रोड स्थित फैक्टरी के पास से तस्करी की देशी शराब के 35 पव्वे और गांव बिलासपुर निवासी गुल मोहम्मद को तस्करी की शराब के 24 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया है। छपार थाना पुलिस ने गांव पेरई निवासी दीपक को एक्टिवा में तस्करी की देशी शराब के 50 पव्वे के साथ और गांव बढेड़ी निवासी धर्मपाल को दस लीटर अपमिश्रित शराब और दो किलो यूरिया के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं, काफी समय से फरार चल रहे वारंटी गांव बढेड़ी निवासी बालिस्टर को भी दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। खतौली कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला ढाकन चौक निवासी प्रमोद व प्रदीप को दो लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। जानसठ कोतवाली पुलिस ने गांव खोकनी निवासी नीटू को तस्करी की देशी शराब के 24 पव्वे के साथ गिरफ्तार किया है। उधर, तितावी थाना पुलिस ने गांव नंगला पिथौरा निवासी राधे व कुलदीप को पांच लीटर अपमिश्रित शराब, 15 लीटर कच्ची शराब खाम, दो किलो यूनियार व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है।