{"_id":"5aa6c57b4f1c1bb0758b4fca","slug":"151520878971-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी पकड़ने गई पुलिस पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी पकड़ने गई पुलिस पर हमला
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा (मुजफ्फरनगर)। जौली गांव में गोकशी की सूचना पर गई भोपा पुलिस पर आरोपियों ने हंगामा करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पुलिस ने मांस और उपकरण भी बरामद किए हैं। मकान मालिक सहित कई आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम किया है।
पुलिस को जौली गांव में गोकशी होने की सूचना मिली। भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने आफताब कुरैशी के मकान पर छापा मारा, वहां मौजूद आरोपियों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी फायर करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपी जावेद पुत्र शान मौहम्मद उर्फ सन्नू और शहजाद पुत्र शाबू कुरैशी को दबोच लिया, जबकि मकान मालिक आफताब कुरैशी सहित कई आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के पास से तमंचा, पांच क्विंटल मांस तथा उपकरण आदि भी बरामद हुए। जौली चौकी प्रभारी अमीर सिंह की ओर से आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस पार्टी पर हमला करने की संगीन धाराओं में मुकदमा कायम कराया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
बिहार के युवक को बंधक बनाया
भोपा। दो माह से बंधक बेटे की तलाश में बिहार से पिता अपने आधा दर्जन परिजनों के साथ भोपा थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित पिता ने पुलिस से बेटे का पता लगाकर मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बिहार के जिला मुंगेर थाना हवली खड़पुर के गांव माहकोल निवासी सुरेश बिंद अपने परिजनों प्रमोद, बीरबल, बबलू, प्रदीप के साथ सोमवार को भोपा थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसका 22 वर्षीय बेटा रामकुमार दो माह पूर्व काम की तलाश में आया था, तभी से उससे उनका कोई संपर्क भी नहीं हो पाया है। उसने बताया कि दो मार्च दुल्हेंडी के दिन उसका फोन आया था कि भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में उसे दो माह से बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है और समय पर खाना भी नहीं मिलता है। इसके बाद जब उस नंबर पर बात की जाती है, तो वह व्यक्ति ठीक प्रकार से बात नहीं करता है। पीड़ित लोगों ने एसएसआई लेखराज सिंह से मिलकर अपने बेटे का पता लगाकर मुक्त कराने की मांग की है। पुलिस युवक की तलाश में लग गई है।