फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बड़ौदा गांव के कुलदीप हत्याकाण्ड़ का खुलासा

बड़ौदा गांव के कुलदीप हत्याकाण्ड़ का खुलासा

Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बड़ौदा गांव के कुलदीप हत्याकाण्ड़ का खुलासा
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन हत्यारोपी
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) । दो माह से लापता चल रहे बड़ौदा निवासी कुलदीप मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसकी हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे व छुरी समेत हत्या में प्रयोग अंगोछा बरामद किया।

इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व बड़ौदा निवासी कुलदीप पुत्र कृष्णपाल गुम हुआ था, जिसकी गुमशुदगी कुलदीप की पत्नी ममता ने 21 दिसंबर 2017 को बुढ़ाना थाने पर पंजीकृत कराई। पुलिस द्वारा जांच के दौरान बड़ौदा गांव के ही कुलदीप के साथी बंटी उर्फ रवि शंकर पुत्र चरन सिंह तथा बसंत पुत्र ओमपाल निवासी कुरथल सहित दर्जनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई थी, लेकिन कोई सुराग न मिल सका। 20 फरवरी को ममता की तहरीर के आधार पर आज प्रात: छह बजकर दस मिनट पर बड़ौत रोड पर नहर की पुलिया के पास से बंटी पुत्र रविशंकर, रवि तथा अमित को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके कब्जे से अवैध असलहा व मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस द्वारा गहराई से पूछताछ करने पर बंटी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मेरी कुलदीप से दोस्ती थी। अब से करीब छह माह पूर्व मैं कुलदीप के साथ अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने ग्राम रठौड़ा जनपद बागपत गया था। कुलदीप ने मेरी प्रेमिका से अनैतिक संबंध बनवाने का दबाव डाला था, जिसके कारण मेरी प्रेमिका ने मुझसे अपने संबध तोड़ लिए थे, तभी से मैं कुलदीप से रंजिश रखने लगा था। इसलिए 19 दिसंबर 2017 को मैने अपने साथियों रवि निवासी कुतुबपुर थाना बुढ़ाना, अमित निवासी ग्राम चितौडा थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़, अरुण निवासी ग्राम छुर्र थाना सरधना जनपद मेरठ, मिठ्ठू निवासी ग्राम सिनौली थाना छपरौली जनपद बागपत के साथ मिलकर कुलदीप का अपहरण कर गला घोंटकर ग्राम ढाहर के जंगल में हत्या कर दी। उसके शव को वहीं बने श्मशान घाट में स्थित शवदाह गृह में पूर्व में जल रही चिता में रखकर तथा चीनी व डीजल अलग से डालकर शव को जला दिया था। मृतक कुलदीप के पर्स तथा जिस अंगोछा से गला घोंटा था वही पास के ईख के खेत में डाल दिए थे। आज आरोपी की निशानदेही पर कत्ल का अंगोछा व मृतक का पर्स, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड व तीन फोटो कुलदीप, पत्नी ममता व लड़की के तथा दो तमंचे व दो कारतूस 315 बोर व एक छुरी नाजायज व घटना में प्रयुक्त काली मोटर साइकिल बरामद कर ली है। इस योजना में बसंत निवासी कुरथल भी शामिल रहा है। पुलिस ने तीन हत्याभियुक्त बंटी, रवि, अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पांच आरोपी अरुण, मिठ्ठू, सुनीता, संजय व बसंत अभी फरार चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed