{"_id":"5a3024a44f1c1b96698b89da","slug":"151513104548-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी
मुजफ्फरनगर।
सोमवार रात बदमाशों ने शहर में तीन स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला नुमाइश कैंप में दुकान का शटर फाड़कर हजारों की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया, जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र के बकरा मार्केट से मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने लाखों रुपये कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए। इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मकान से किराएदार घर में रखी लाखों की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया।
सिविल लाइन क्षेत्र के नुमाइश कैंप निवासी इंदर की नुमाइश कैंप में मेन रोड पर लवली प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। सोमवार रात बदमाश दुकान का शटर फाड़कर दुकान के भीतर घुसे और गल्ले में रखी नकदी, रिफाइंड के टिन, सिगरेट व अन्य सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह मालिक दुकान पर पहुंचा तो घटना का पता चला। सूचना पाकर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया, लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के बकरा मार्केट में शाहनूर पुत्र मुजफ्फर की एवन मोबाइल की दुकान में भी चोरी हुई। बदमाशों ने दुकान में पीछे जीने की तरफ से नकब लगाकर उसकी दुकान में रखे 32 मोबाइल चोरी कर लिए। चोरी गए मोबाइलों की कीमत कई लाख रुपये बताई गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंदाकुआ निवासी मो.अकबर पुत्र कालू के घर पर भी चोरी हो गई। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह परिवार के साथ शादी समारोह में गया था। किराएदार आस मोहम्मद व उसकी पत्नी घर पर मौजूद थी। आरोप है कि जब वह घर वापिस पहुंचे, तो किराएदार वहां नहीं थे और वह घर में रखी एक लाख 11 हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले।पुलिस मामलों में जांच पड़ताल कर रही है।
युवक पर चाकुओं से वार
मुजफ्फरनगर। एक युवक पर उसके ससुराल वालों ने चाकुओं से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम अमीरनगर निवासी दानिश पुत्र इमदाद की शादी तीन वर्ष पूर्व शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हनुमान चौक पर हुई थी। आरोप है कि विवाद के चलते उसकी पत्नी एक साल से मायके में रह रही है। दोनों पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मामला चल रहा है। दानिश पूना में कपड़े बेचने का काम करता है, जिसके चलते वह सोमवार रात्रि मुजफ्फरनगर पहुंचा था। देर हो जाने के कारण वह गांव न जाकर अपनी बहन के यहां लद्दावाला में जा रहा था। आरोप है कि जब वह झांसी रानी चौक पर पहुंचा तो उसके ससुर, तीन साले व चार अज्ञात लोग वहां आए और उस पर चाकुओं से हमला कर गंभीर घायल कर दिया, जिसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती का अपहरण
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी युवक सुशील उर्फ सिल्लू उसकी बेटी का को बहला-फुसलाकर अपहरण ले गया है। पुलिस ने सुशील के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली से होमगार्ड की बाइक चोरी
मुजफ्फरनगर। वाहन चोरों ने शहर कोतवाली से ही एक होमगार्ड की बाइक चोरी कर ली। गांव कछौली निवासी जयपाल सिंह पुत्र राजपाल होमगार्ड है। वह शहर कोतवाली में किसी कार्य से आया था। उसने बाइक कोतवाली के अंदर खड़ी की थी। जहां से किसी ने उसे चोरी कर लिया। पुलिस ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामूली बात को लेकर मारपीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीनना निवासी राजेंद्र पुत्र जगन्नाथ उपाध्याय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी है, जिससे उसे काफी चोटें आई है। पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।