फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भवन पर लगे पत्थर को लेकर कहासुनी, मारपीट

भवन पर लगे पत्थर को लेकर कहासुनी, मारपीट

Fri, 22 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
भवन पर लगे पत्थर को  लेकर कहासुनी, मारपीट
भवन पर लगे पत्थर को लेकर कहासुनी, मारपीट
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। रामलीला भवन में लगे एक पत्थर को लेकर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और एक युवक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव हो गया।
गतवर्ष रामलीला भवन में संस्थापक एवं संरक्षक के नाम का एक पत्थर लगाया गया था, जिस पर कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जाहिर करने पर इस साल की रामलीला कमेटी ने पत्थर के सामने एक पर्दा लगवा दिया था। जिसकी जानकारी मिलने पर पत्थर लगवाने वाला युवक बुधवार को रामलीला भवन पहुंचा और पत्थर के सामने पर्दा लगाने पर नाराजगी जाहिर की। जिसे लेकर युवक की रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामलीला कमेटी के लोगों की शिकायत पर युवक को थाने ले आई। जिसकी जानकारी मिलने पर युवक पक्ष के दर्जनों लोग भी रामलीला भवन में जमा हो गए और युवक को थाने भिजवाने पर नाराजगी जताई। जिस पर कुछ गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मामला शांत हो जाने पर युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन


खंड विकास क्षेत्र में नहीं आया आवासों का लक्ष्य
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जहां गरीब लोगों के आवास बनवाने में केन्द्र सरकार अपने पूरे जोर लगा रही है, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत विकास खंड क्षेत्र में कोई लक्ष्य नहीं आने से खंड विकास क्षेत्र के गरीब लोगों को अभी आवासहीन ही रहना पड़ेगा। जिस कारण 2017 और 2018 में कोई आवास नहीं बन पाएगा। बीडीओ प्रभुदयाल ने बताया कि वित्तीय 2017, 2018 में 711 पात्र लोगों की सूची शासन को भेजी गई थी, मगर आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed