{"_id":"598f584a4f1c1be87e8b499b","slug":"151502566474-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लुटेरे को तमंचे के साथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने लुटेरे को तमंचे के साथ पकड़ा
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने लुटेरे को तमंचे के साथ पकड़ा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने दंपति से लूटपाट की घटना में शामिल लुटेरों को तमंचे के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने लुटेरे के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है।
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ मेें बृहस्पतिवार की रात को पुलिस ने पकड़े 12 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोनू के साथ मेरठ के थाना दौराला थाना क्षेत्र के गांव रुहासा निवासी बदमाश नाजिम पुत्र हसमत को पकड़ा है। पुलिस ने मंडी चौकी के सामने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान नाजिम को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और चांदसमंद से चोरी की बाइक बरामद की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाश नाजिम ने अपने साथी बदमाश मोनू, अनेश और रवि के साथ मिलकर 21 जून की शाम को गालिबपुर मार्ग पर गांव जंधेड़ी जाटान निवासी शशिकांत व उसकी पत्नी से बाइक समेत 10 हजार रुपये की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर लूट लिए थे। लूटी गई बाइक बदमाश मोनू से बरामद हुई थी। पुलिस ने बदमाश नाजिम को जेल भेज दिया है।