{"_id":"597cd9994f1c1b752c8b460e","slug":"151501354393-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर गौरव नागर हत्याकांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंसर गौरव नागर हत्याकांड
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। फाइनेंसर हत्याकांड में शुक्रवार को जेल भेजे गए मुख्य हत्यारोपी परमिंद्र के बड़े भाई इंद्र को भी नामजद कराया गया था। पुलिस ने नामजद हत्यारोपी इंद्र की फाइनेंसर हत्याकांड में किस तरह की भूमिका रही, उसकी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस फाइनेंसर हत्याकांड में गांव सराय रसूलपुर निवासी मुख्य आरोपी परमिंद्र और मोहम्मद अब्बास को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पत्नी ने हत्याकांड में हत्यारोपी परमिंद्र के बड़े भाई इंद्र और सराय रसूलपुर के ही मोनू को भी नामजद कराया था। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्याकांड में हत्यारोपी इंद्र की भी अहम भूमिका होने की आशंका जताई थी। पुलिस ने इंद्र की हत्याकांड में किस तरह की भूमिका रही है? उसकी गहनता के साथ जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फाइनेंसर की हत्या को लेकर आज भी गांव में शोक व्याप्त है। उधर, गांव पाल निवासी फाइनेंसर गौरव नागर की हत्या को लेकर ग्रामीणों को बेहद दुख है। गौरव के परिवार के लोग इस दुख की घड़ी से उभर नहीं पा रहे हैं। परिवार में मां कुसुम और पत्नी तथा दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।