फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मकान से चोर नगदी समेत सामान चोरी कर ले गए

मकान से चोर नगदी समेत सामान चोरी कर ले गए

Sun, 30 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
मकान से चोर नगदी समेत सामान चोरी कर ले गए
दुकानदार के घर चोरी
विज्ञापन

खतौली। गांव मुबारिकपुर तिगाई में शुक्रवार की रात को दुकानदार के मकान में घुसकर चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। जाग होने पर चोर भागने लगे तो उनका मोबाइल मकान की छत पर गिर गया।

गांव निवासी संजय किराना की दुकान करता है। मकान में ही उसकी दुकान है। शुक्रवार की रात संजय अपने मकान में परिवार के साथ सोया हुआ था। देर रात चोर छत से मकान में घुस गए और दुकान के अंदर पहुंचकर 400 रुपये की नगदी समेत हजारों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। चोरों के कदमों की आहट से परिवार के लोग जाग गए। शोर मचाने पर ग्रामीण भी जाग गए। जाग होने पर बदमाश छत कूदकर भागे तो उनका मोबाइल गिर गया। सूचना मिलने पर रात में ही पहुंची पुलिस ने मकान की छत पर पड़ा चोरों का मोबाइल कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है कि चोर मोबाइल लेने के लिए दोबारा भी संजय के मकान पर चढ़े थे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed