{"_id":"5b5cbd494f1c1b49748b76e5","slug":"141532804425-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी
छपार। छपार निवासी ग्रामीण की बेटी का निकाह करीब पांच वर्ष पूर्व रुड़की के गांव ढंढेरा निवासी वारिस के पुत्र जावेद के साथ हुआ था। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही विवाहिता का उत्पीड़न करता आ रहा था। बाद में आरोपियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह मायके में ही रह रही थी। पीड़िता के मुताबिक परिजनों की गैरमौजूदगी में एक दिन जेठ ने मायके में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर हत्या करने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद पीड़िता ने 29 अप्रैल को पति जावेद, जेठ समीर, सास वसीमा, ससुर वारिस व ननद सहित आठ लोगों के विरुद्ध कोर्ट के आदेश पर छपार थाने में दुष्कर्म व दहेज उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति जावेद व जेठ समीर को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।