{"_id":"5b1590774f1c1b13358b4fcc","slug":"141528139895-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर ग्रामीण को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस कर ग्रामीण को गोली मारी
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुस कर ग्रामीण को गोली मारी
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी में सोमवार देर रात को मकान में बैठे ग्रामीण को कुछ लोगों ने घर में घुस कर गोली मार दी। घायल को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। हमलावर गांव के ही बताए गए है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी निवासी आबाद (40) मुश्ताक सोमवार देर रात को अपने मकान में बैठा था, तभी कुछ हमलावर घर में घुस आए और कहासुनी के बाद आबाद के सीने में पिस्टल से गोली मार दी। आबाद लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। हमलावर उसे मृत समझ कर फरार हो गए। परिजनों ने गंभीर घायल आबाद को पुरकाजी सीएचसी भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। हमले का कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है। हमलावर गांव के ही बताए गए है। देर रात तक इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।