फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मां ने किया बेटी का अपहरण

मां ने किया बेटी का अपहरण

Tue, 07 Nov 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
मां ने किया बेटी का अपहरण
मां ने किया बेटी का अपहरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। युवक ने अपनी तलाकशुदा पत्नी पर उसके घर आकर बेटी को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी आदित्य भारद्वाज ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसका अपनी पत्नी कंचन से तलाक हो चुका है। तलाक के बाद उसकी पत्नी दिल्ली में रह रही है, जबकि वह यहां अपनी पुत्री वसुंधरा के साथ रह रहा है। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसकी गैर मौजूदगी में घर आई और बेटी को बहका-फुसला कर अपहरण कर ले गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन


मायके वालों को पीटा
मुजफ्फरनगर। दंपति के बीच चल रहे मनमुटाव में समझौता कराने आए विवाहिता के मायके वालों को ससुराल वालों ने हमला कर घायल कर दिया। विवाहिता ने अपने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने पर महमूदनगर निवासी विवाहिता जेबी परवीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसके ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करते हैं। उसका पति से मनमुटाव चल रहा है। उसका भाई हुसैनिया कालोनी निवासी दानिश, चाचा जमरुदीन और दादा अली हसन उसकी ससुराल वालों को समझाने आए थे। आरोप है कि उसके पति उवेश, ससुर सरदार हुसैन आदि ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने उवेश और दूसरे पक्ष के दानिश को हिरासत में लेकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया।


किसान पर हमला किया
मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला के किसान तिलकराम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह अपने खेत पर गया था, जहां पड़ोसी ने हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित के हमलावर पक्ष पर कुछ रुपये उधार है, उसी को लेकर दोनों के बीच रंजिश है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed