फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोरी से रेप में दो को 10-10 वर्ष का कारावास

किशोरी से रेप में दो को 10-10 वर्ष का कारावास

Tue, 01 Aug 2017 12:42 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से रेप में दो को  10-10 वर्ष का कारावास
दुराचार में दो अभियुक्तों को दस साल का कारावास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में दो अभियुक्तों को दस-दस वर्ष का कारावास और 22-22 हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई गई है। अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 25 फरवरी 2013 को मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि 12 फरवरी 2013 को उसकी नाबालिग पुत्री को गांव की एक महिला अपने घर बुलाकर ले गई थी। रास्ते में टीपू व परवेज निवासीगण गाबिलपुर को सौंप दिया था। पुलिस ने 15 अगस्त 2013 को पीड़िता को बरामद किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि उसके साथ बलात्कार किया गया था। इस मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमवीर सिंह की अदालत संख्या फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या एक में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सीताराम आर्य ने मुकदमा सिद्ध करने के लिए सात गवाह और सबूत कोर्ट में पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए टीपू व परवेज को लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने का दोषी करार देते हुए धारा 363 में पांच-पांच वर्ष का कारावास व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना, धारा 366 के तहत पांच वर्ष का कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना, धारा 376 के तहत दस-दस वर्ष का कारावास व दस-दस हजार रुपया जुर्माना, धारा 506 के तहत दो वर्ष का कारावास व दो-दो हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed