फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Murder alleged in youth's death; father lodges complaint on CM portal.

Unnao News: युवक की मौत में हत्या का आरोप, पिता ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Mon, 24 Aug 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Murder alleged in youth's death; father lodges complaint on CM portal.
हसनगंज। धोपा जमुरिया गांव में दस दिन पहले हुई एक युवक की मौत के मामले में मृतक आकाश (24) के पिता मेवालाल राजपूत ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने तीन युवकों और एक युवती पर अपने बेटे की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मेवालाल राजपूत ने बताया कि आकाश 13 अगस्त की सुबह 8:30 बजे बाल कटवाने के लिए घर से निकला था। सीसीटीवी फुटेज में वह दो अन्य बाइकों पर चार युवकों के साथ जाते दिखा। 15 अगस्त की सुबह आकाश का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने के बाद इसे आत्महत्या मानकर कार्रवाई की थी। पिता का आरोप है कि आकाश का मोबाइल और छह हजार रुपये भी गायब थे। कॉल डिटेल से पता चला है कि घटना से पहले सुबह करीब 10:30 बजे एक युवती ने आकाश को कई बार फोन किया था।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने मामले की दोबारा जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस संबंध में सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed