फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation of firing for opposing cow slaughter

Bareilly News: गोकशी का विरोध करने पर फायरिंग का आरोप

Mon, 24 Aug 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 24 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Allegation of firing for opposing cow slaughter
फरीदपुर। गोकशी का विरोध करने पर पचौमी के रमन सिंह उर्फ बंटू पर जानलेवा हमले का आरोप है। उनके मुताबिक, आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की लेकिन गोली चूक जाने से जान बच गई। दो नामजद और 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रमन सिंह ने पुलिस को बताया कि सलमान सिद्दीकी से उनकी रंजिश है। आरोप है कि सलमान पहले गोकशी करता था, जिसका वह विरोध करते थे। आरोप है कि इससे सलमान रंजिश रखता था और जान से मारने की धमकी देता था। रविवार दोपहर 12:30 बजे रमन सिंह फरीदपुर आ रहे थे। हरियाली पुल के पास सलमान सिद्दीकी, परवेज और 25 अज्ञात लोगों ने उनको घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। सलमान सिद्दीकी ने अपनी जेब से तमंचा निकालकर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली चूकने से रमन की जान बच गई। शोर-शराबा सुनकर राहगीरों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रमन ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed