फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mobile phone and cash stolen from a shop in Bharedi in broad daylight.

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में दिनदहाड़े दुकान से मोबाइल और नकदी चोरी

Mon, 24 Aug 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 24 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone and cash stolen from a shop in Bharedi in broad daylight.
भरेड़ी बाजार में दुकान में चोरी का संदिग्ध। स्रोत: वीडियो ग्रेव
भरेड़ी (हमीरपुर)। थाना भोरंज के तहत भरेड़ी बाजार में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आने से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। शातिरों ने पूर्ण चंद भाटिया की बैग की दुकान को निशाना बनाकर मोबाइल फोन और गल्ले में रखी करीब 1500 रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

चोरी की घटना उस समय हुई, जब दुकानदार दोपहर का खाना खाने के लिए घर गया हुआ था। दुकान की ऊपरी मंजिल पर ही पूर्ण चंद भाटिया का मकान है। कुछ समय बाद दुकान पर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना भोरंज पुलिस को दी।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान से बाहर आता दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और चोरी की घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के समय बाजार में हुई चोरी से स्थानीय दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दुकानदारों ने पुलिस से भरेड़ी बाजार में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
वहीं, एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed