{"_id":"6a8b4a2ab49b0aeea705bc34","slug":"married-woman-hangs-herself-while-husband-is-at-the-market-dies-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-159849-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पति के बाजार जाने पर विवाहिता फंदे से लटकी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पति के बाजार जाने पर विवाहिता फंदे से लटकी, मौत
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव में फंदे पर लटककर मृत सुमन। स्रोत- परिवार
हलिया। थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के अंदर टीन शेड की पाइप में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पति बाजार से सामान लेकर लौटा तो पत्नी को फंदे से लटका देखा। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
अहुगी कला गांव निवासी चंदन रविवार सुबह अदवा कॉलोनी सामान लेने गया था। घर पर उसकी पत्नी सुमन (24) अकेली थी। पति के जाने के बाद सुमन ने घर के अंदर टीन शेड की पाइप में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। पति सामान लेकर लौटा तो पत्नी को फंदे से लटका देखा। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मृतका सुमन का मायका हलिया थाना क्षेत्र के कौरदिया गांव में है। उसकी मां गुलवसिया भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतका का आठ माह का एक बालक है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विवाहिता की फंदे से लटककर मौत हो गई।