फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crocodile enters house in Laharpur and Reusa

Sitapur News: लहरपुर व रेउसा में घर में घुसा मगरमच्छ

Mon, 24 Aug 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Crocodile enters house in Laharpur and Reusa
लहरपुर में घर में घुसा मगरमच्छ - संवाद
लहरपुर/रेउसा। लहरपुर व रेउसा निवासी ग्रामीणों के घर में मगरमच्छ घुस गया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। दोनों जगहों पर वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन


ब्लॉक क्षेत्र लहरपुर के ग्राम शाहाबाद मजरा शेरपुर में रविवार सुबह एक घर में मगरमच्छ घुस गया। गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि सुबह एक मगरमच्छ को बिना दरवाजे लगे कमरे के अंदर से बाहर आते देखकर उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण वहां आ गए। इसकी सूचना डायल 112 और वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। वन दरोगा राजकुमार वर्मा ने बताया कि मगरमच्छ को जसवंत नगर स्थित शारदा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थानगांव इलाके की ग्राम पंचायत गवलोक कोडर के मजरा जंगल टपरी गांव निवासी नंदकिशोर राजपूत के घर में शनिवार देर रात एक मगरमच्छ घुस गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।


डिप्टी रेंजर आदित्य सिंह चौहान ने बताया कि रेस्क्यू करके मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया गया। उसका वजन करीब 80 किलो व लंबाई तीन मीटर है। गांव से 100 मीटर दूरी पर बह रहा नकेहिया नाला सरयू नदी से जुड़ा हुआ है। नाले के सहारे मगरमच्छ के गांव तक पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed