{"_id":"6a8b49c060cba466650a0d15","slug":"brother-in-laws-murder-solved-crime-committed-over-suspicion-of-illicit-relations-accused-arrested-mau-news-c-295-1-mau1002-150823-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़ू की हत्या का खुलासा : अवैध संबंधों के शक में वारदात, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़ू की हत्या का खुलासा : अवैध संबंधों के शक में वारदात, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में पत्नी से बातचीत के शक में साढ़ू अली जफर की हत्या करने वाले आरोपी मुहम्मद अफजाल को पुलिस ने रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ये कार्रवाई की गई। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लाठी भी बरामद कर ली है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी मुहम्मद अफजाल ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले अली जफर ने अपनी साली से कराई थी। शादी से पहले अली जफर उसकी पत्नी से बातचीत करता था, जिसे लेकर अफजाल के मन में नाराजगी थी। शादी के बाद भी उसने अली जफर को अपनी पत्नी से बात करने से मना किया था।
घटना वाली रात यानी 21 अगस्त को रात करीब 8:30 बजे अली जफर खेदूपुरा स्थित अपने ससुराल (जो आरोपी के घर के पास ही है) अपनी बीमार चचेरी सास को देखने आया था।
विज्ञापन
घर के बाहर उसकी पत्नी मौजूद थी, जिसे देखकर अली जफर उससे बात करने लगा। यह नजारा देखते ही अफजाल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह गुस्से में घर के अंदर से लाठी लेकर आया तथा पीछे से अली जफर के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
परिजन आनन-फानन में घायल अली जफर को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।