{"_id":"5ce0521bbdec22074909ff4f","slug":"131558204955-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शॉप के लुटेरे मेरठ पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ज्वैलरी शॉप के लुटेरे मेरठ पुलिस के हत्थे चढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलरी शॉप के लुटेरे मेरठ पुलिस के हत्थे चढ़े
खतौली (मुजफ्फरनगर)। ज्वैलरी शॉप में नकदी व जेवर लूटने वाले चारों बदमाशों को मेरठ पुलिस ने गंगानगर क्षेत्र में मुठभेड़ में दबोच लिया। मुठभेड़ में तीनों लुटेरों के पैर में गोली लगी है। इन बदमाशों ने मेरठ में मेडिकल स्टोर और सीएनजी पंप पर लूट की थी। बदमाशों के कब्जे से ज्वैलरी शॉप से लूटी गई नकदी और जेवर भी बरामद किए गए। खतौली पुलिस ने मेरठ पुलिस से व्हाटसअप पर मंगाए गए लूटे गए माल, मोबाइल की फोटो पीड़ित सराफ को दिखाकर उसकी पहचान कराई। सराफ ने फोटो देखकर माल व मोबाइल की पहचान कर ली है।
फलावदा मार्ग पर शुक्रवार को बाइक सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने सराफ रजत पुत्र नरेश वर्मा की लक्ष्मी ज्वैलर्स शॉप से तमंचों के बल पर हजारों की नकदी और चांदी के कुछ जेवर लूट लिए था। इसके बाद इसी दिन रात में इन बदमाशों ने मेरठ गंगानगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर और सीएनजी पंप से हजारों रुपयों की नगदी लूट ली थी। विरोध करने पर पंप के मैनेजर शेरसिंह को गोली मारकर फरार हो गए थे। मेरठ पुलिस की गंगानगर क्षेत्र में रजपुरा पुलिस चौकी के पीछे रजबहे पर बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी, जबकि एक बदमाश को घेराबंदी करके पकड़ लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो बाइक, चार तमंचे, कारतूस समेत सीएनजी पंप से लूटा गया कैश और खतौली में ज्वैलरी की शॉप से लूटी गई नकदी व चांदी के आभूषण बरामद करने का दावा किया गया है। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम भोलू उर्फ रामगोपाल निवासी बदला, थाना मुंडाली, सतेंद्र फौजी निवासी बुलंदशहर, इरशाद पुत्र इस्लाम निवासी नोएडा और प्रदीप निवासी बुलंदशहर बताए। इसमें से बदमाश प्रदीप को छोड़कर तीनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। खतौली इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि मेरठ मेें मुठभेड़ में पकड़े गए चारों बदमाशों ने शुक्रवार को ज्वैलरी शॉप में लूट की थी। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई नकदी सहित चांदी की चीजें व मोबाइल बरामद हुए हैं। एसएसआई मनोज यादव बरामद माल, मोबाइल के फोटो सराफ रजत को दिखाए। सराफ ने फोटो देखकर अपने माल व मोबाइल की पहचान कर ली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सराफ की दुकान से बदमाशों ने मात्र चार हजार रुपये की नगदी व कुछ चांदी की चीजें व मोबाइल लूटे थे। पुलिस ने पीड़ित सर्राफ की तहरीर पर शुक्रवार की देर रात में ही लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था।