{"_id":"5aa420844f1c1bab758b4bdd","slug":"131520705668-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से फर्नीचर के गोदाम में आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से फर्नीचर के गोदाम में आग लगी
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्टसर्किट से फर्नीचर के गोदाम में आग लगी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शार्टसर्किट के कारण फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से कई लाख की कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से इलाके में अफरातफरी मची रही। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित आयशा मस्जिद के पास जावेद का फर्नीचर का गोदाम है। गोदाम में कई लाख रुपये कीमत का फर्नीचर रखा हुआ था। शनिवार सुबह अचानक शार्ट सर्किट होने के कारण गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं उठता देखकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। गोदाम मालिक को सूचना दी गई। धीरे-धीरे से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर भारी भीड़ एकत्र होती गई। भीषण आग से अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। आग बुझाने के प्रयास में गोदाम मालिक जावेद भी झुलस गया। इस दौरान सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, मगर तब तक कई लाख की कीमत का फर्नीचर जलकर राख हो गया था।
शहर से कार और बाइकें चोरी
मुजफ्फरनगर। वाहन चारों ने शहर से कार के अलावा दो बाइक चोरी कर ली। पीड़ितों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है, मगर अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम निराना निवासी मोहम्मद आबिद पुत्र याकूब अली किसी कार्य से जानसठ रोड स्थित विहान मोटर्स के पास आया था, जहां से चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरी निवासी विवेक सिंघल पुत्र अजय कुमार सिंघल ने पुलिस को बताया कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से रुड़की रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में गया था, जहां से चोरों ने उसकी कार चोरी कर ली। चोरों ने सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मदीना कालोनी निवासी मौहम्मद चांद की बाइक भी उसके मकान के बाहर से चोरी कर ली।
महिला पर हमला
मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी को लेकर महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिमलाना रोड निवासी जमीला पत्नी रफीक ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मोहल्ले के शावेज, गुलिस्ता और राशिद ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
बाइक की साइड लगने पर पीटा
मुजफ्फरनगर। बाइक की साइड लगने पर तीन युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात में युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी के सतीश पुत्र सुरेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह बाइक से शाहबुददीन रोड पर जा रहा था। चौहान प्रॉपर्टी के निकट तीन युवकों ने बाइक की साइड लगने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।