फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वन विभाग का दुकानों पर छापा, हडकंप

वन विभाग का दुकानों पर छापा, हडकंप

Sun, 04 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग का दुकानों पर छापा, हडकंप
मुजफ्फरनगर। वन विभाग की टीम ने शनिवार शाम को शहर में पूजा सामग्री बेचने वाले दो व्यापारियों की दुकानों पर छापा मारा। टीम नेे लखनऊ से मिली सूचना के आधार पर छापे की कार्रवाई कर दुकानों से वन्य जीवों के संदिग्ध अंगों को बरामद किया। जिन्हें जांच कते लिए देहरादून भेजा जाएगा। छापे की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बिना बताए हुई छापे की कार्रवाई से व्यापारियों ने आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने हंगामा कर टीम का विरोध किया। जिसके चलते हिरासत में लिए गए एक दुकानदार को शहर कोतवाली लाकर छोड़ दिया गया। विरोध के चलते टीम छापे की पूरी कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन

डीएफओ सूरज के निर्देशन में रेंजर कुलदीप शिवराज सिंह, उत्तम शर्मा आदि की टीम ने शनिवार शाम को पुलिस बल को साथ लेकर शहर के लोहिया बाजार में पूजा की सामग्री बेचने वाले दो दुकानदारों के यहां छापे की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दुकानों से वन्य जीवों के कुछ संदिग्ध अंगों को बरामद किया। छापे की कार्रवाई की जानकारी पाकर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी और पदाधिकारी मौके पर आ गए। उन्होंने छापे की कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा कर टीम का घेराव किया। दुकानदारों का कहना था कि बरामद सामग्री आर्टीफिशल है, जबकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि बरामद अंग असली है। विरोध के चलते छापे की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। टीम एक दुकानदार गुल्लू जैन को पकड़ कर शहर कोतवाली ले आई। जिस पर काफी संख्या में दुकानदार और व्यापारी भी शहर कोतवाली पहुंच गए और विरोध कर हंगामा किया। जिसके चलते टीम ने पकडे़ गए दुकानदार को छोड़ दिया। विरोध के कारण टीम ने अन्य स्थान पर जाकर बरामद अंगों के नमूने लेने और उन्हें सील करने की कार्रवाई की। इस संबंध में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


नमूने जांच को देहरादून भेजे
मुजफ्फरनगर। वन विभाग की टीम ने छापे की कार्रवाई के दौरान दुकानों से सियार सिंघी और मॉनिटर लिजर्ड (हत्थाजोड़ी) के अंग बरामद किए है। दोनों का प्रयोग पूजा अर्चना में किया जाता है। डीएफओ सूरज ने बताया कि लखनऊ की सूचना पर छापे की कार्रवाई की गई है। सूचना मिली थी कि इन दुकानों पर वन्य जीवों के अंगों को बेचा जाता है। बरामद वन्य जीवों के अंगों को जांच के लिए देहरादून स्थित डब्ल्यूआईआई (वाइल्ड लाइफ इंडियन इंस्टीट्यूट) लैब में भेजा जा रहा है। जांच के उपरांत दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed