फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नशीला पदार्थ खिला कर ई-रिक्शा लूटी

नशीला पदार्थ खिला कर ई-रिक्शा लूटी

Sun, 28 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिला कर ई-रिक्शा लूटी
नशीला पदार्थ खिला कर ई-रिक्शा लूटी
विज्ञापन

पुरकाजी। बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ खिला कर ई-रिक्शा लूट ली। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, मगर वे हाथ नहीं लग सके। पुलिस ने चालक को पुरकाजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
रंडावली गांव का सौराज कस्बे में ई-रिक्शा चालक है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दो लोग खादर तिराहे से उसकी रिक्शा किराए पर करके ले गए थे। करीब पांच बजे ग्राम भोजाहेड़ी के रास्ते से गुजर रहे उसके गांव के कुछ लोगों द्वारा सौराज को रास्ते में बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। परिजनों को इस बारे में सूचना दी। उसके परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास बदमाशों की तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने चालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां पर बेहोशी की हालत में होने पर वह कुछ बता नहीं पा रहा था। उसके परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से मुकदमा दर्ज कर ई रिक्शा का सुराग लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

दो वारंटी पकड़े
पुरकाजी। पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर थाना क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर निवासी मोनू कुमार व सीताराम को शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार
पुरकाजी। कस्बे के मोहल्ला निवासी ने शनिवार को थाने पर तहरीर देकर मोहल्ले के ही एक युवक पर घर में घुसकर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अक्षय कुमार के विरुद्ध तहत मुकदमा कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed