{"_id":"59612efc4f1c1b98148b45a0","slug":"131499541244-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ही निकला चाय विक्रेता का हत्यारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ही निकला चाय विक्रेता का हत्यारा
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। चाय विक्रेता की हत्या के राज का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मृतक के सगे भाई ने गृहक्लेश के चलते घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया दाव और खून में सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
शहर कोतवाली के बुढ़ाना मोड़ पर चाय विक्रेता राजू की पांच जुलाई की रात दुकान के बाहर सोते समय हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई मनोज पुत्र यशपाल ने खांजापुर के ही संदीप और सुमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच की तो शक की सुई मनोज की ओर घूमी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और पूरा सच पुलिस के सामने उगल दिया। सीओ सिटी मणिलाल पाटीदार ने शहर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी मानसिक प्रवृत्ति का है। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया दाव और आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। बताया कि आरोपी नशे का भी आदी है।