फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला और युवती से दुष्कर्म और अपहरण करने की कोशिश

महिला और युवती से दुष्कर्म और अपहरण करने की कोशिश

Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
महिला और युवती से दुष्कर्म और अपहरण करने की कोशिश
महिला और युवती से दुष्कर्म और अपहरण करने की कोशिश
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अलग-अलग गांवों में हुई घटनाओं में एक महिला और युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। एक मामले में शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात हुई घटना में पड़ोसी युवक मौका पाकर युवती के कमरे में घुस गया और सोते समय उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए और उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। पहले तो उसकी पिटाई की गई और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने घायल युवक अमित कुमार को उपचार के बाद सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद युवती के पिता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना रणखंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ हुई। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि रविवार को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक घर में घुस गया तथा छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध किया तो वह उसका अपहरण करके ले जाने लगा। इसी बीच पति मौके पर आ गया और उसे आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। महिला के मुताबिक कुछ देर बाद युवक अपने तीन साथियों के साथ वापस आया और अभद्रता करते हुए उसके और पति के साथ मारपीट की। इसमें वे घायल हो गए। उधर, कुछ समय बाद आरोपी युवक घायल हालत में कोतवाली पहुंचा और महिला के पति समेत अन्य लोगों पर लाठी डंडों से मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed