{"_id":"5c003055bdec2241516886dd","slug":"121543516245-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर से युवती को उठाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी परिसर से युवती को उठाने का प्रयास
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर में युवती पर हमला
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में युवती पर हमला कर दिया। युवती के साथ मारपीट करते हुए उसे अगवा करने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिसकर्मियों ने बचाकर सिविल लाइंस थाने पहुंचाया। युवती ने अपने दो चाचा व चाची के खिलाफ नामजद तहरीर देकर जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शाहपुर के मोहल्ला निवासी युवती का काफी समय से मोहल्ले के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक कुछ समय से यमुनानगर में रहकर काम कर रहा था। 16 अक्तूबर को युवती यमुनानगर प्रेमी के पास पहुंच गई, जहां उसने प्रेमी संग वहीं की एक मस्जिद में निकाह कर लिया। उधर, युवती के पिता ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद दोनों 12 नवंबर को हाईकोर्ट जा पहुंचे, जहां उन्होंने खुद को बालिग बताते हुए निकाह कर लेने की जानकारी देकर एक साथ रहने और युवती के परिजनों से जान का खतरा जताया। इस पर हाईकोर्ट ने स्थानीय कोर्ट व थाना पुलिस को युवती की उम्र निर्धारण के लिए उसका मेडिकल कराने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट से लौटकर बृहस्पतिवार को युवती अपने प्रेमी संग सीजेएम कोर्ट में मेडिकल कराने की गुहार लगाने पहुंची थी। कोर्ट ने इस संबंध में शाहपुर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके कुछ देर बाद ही युवती के परिजन कचहरी परिसर जा पहुंचे। आरोप है कि परिजनों ने युवती को पकड़कर उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए उसे हत्या के इरादे से खींचकर ले जाते हुए अपहरण करने का प्रयास किया। प्रेमी युगल द्वारा शोर मचाए जाने पर कचहरी परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवती को उसके परिजनों से बमुश्किल बचाते हुए दोनों को सिविल लाइंस थाने पहुंचा दिया। पीड़िता ने अपने दो चाचा व एक चाची के खिलाफ मारपीट व अपहरण के प्रयास की तहरीर देते हुए कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।