फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आर्यसमाज रोड पर दुकानदारों में मारपीट

आर्यसमाज रोड पर दुकानदारों में मारपीट

Fri, 14 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
आर्यसमाज रोड पर दुकानदारों में मारपीट
आर्यसमाज रोड पर दुकानदारों में मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आर्यसमाज रोड पर दुकान के बाहर साइकिल खड़ी करने को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस बीच अफरातफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्षों से दो लोग घायल भी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।


टीकाकरण को लेकर किया जागरूक
छपार। राजीव गांधी मेमोरियल हाल में बृहस्पतिवार को कोर पीसीई समन्वयकों की बैठक में बच्चों के टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बीएमसी रेशमा हसन ने ग्रामीणों को समयानुसार टीकाकरण, साफ सफाई, डायरिया, पोलियो तथा नई वेक्सीन के प्रति जागरूक किया। हाफिज सगीर इब्राहिम त्यागी ने टीकाकरण से होने वाली भ्रांतियों को दूर किया। सीएमसी प्राची, पूजा, शाहीन, गुड़िया और पारुल मौजूद रहीं।
विज्ञापन




शादी में मारपीट का आरोपी दबोचा
भोपा। थाने के एसआई बीरसिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व शादी कार्यक्रम में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया था। जिसमें कई लोग घायल हो गये थे। इसमें चार लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। बृहस्पतिवार को मामले में फरार चल रहे विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed