फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चुनाव की छींटाकशी में मारपीट

चुनाव की छींटाकशी में मारपीट

Wed, 29 Aug 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
चुनाव की छींटाकशी में मारपीट
चुनाव की छींटाकशी में मारपीट
विज्ञापन

मोरना। राशन डीलर की नियुक्ति को लेकर हुई छींटाकशी में दो गुटों में ठन गई तथा गाली गलौच के बाद मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस जांच में जुटी।
ककरौली क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद में कुछ दिन पूर्व खुली बैठक में नए राशन डीलर का चुनाव हुआ है। तनाव भरे माहौल में संपन्न हुए चुनाव में शबनम पत्नी नसीम ने निकटतम आवेदक कौसर पत्नी शान मौहम्मद से 253 अधिक ग्रामीणों का समर्थन प्राप्त किया था। इसी चुनाव को लेकर गांव में तनाव का माहौल चल रहा है। इसी के चलते शमीम पुत्र बरकत व इकबाल पुत्र मुंशी में छींटाकशी हो गई थी। जिसको लेकर 25 अगस्त शमीम ने थाना ककरौली में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की थी। सोमवार को फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शंातिभंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानलेवा हमले के आरोपी को भेज जेल
मोरना। पुलिस ने चाकू मारकर जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मोरना पुलिस चौकी प्रभारी तेजसिंह यादव ने बताया कि 18 अगस्त की शाम मोरना में चाकूबाजी की घटना में कपिल पुत्र छोटेराम घायल हो गया था, जिसमें उसके सगे भाई सुनील कुमार ने मेहरसिंह पुत्र जगदीश के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। पुलिस ने आरोपी मेहरसिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed