{"_id":"5b5230e34f1c1b466d8b5f8e","slug":"121532113122-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को मुक्त कराया, दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय को मुक्त कराया, दो आरोपी पकड़े
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मोरना। थाना ककरौली प्रभारी जितेंद्र कुमार अम्बावत ने बताया कि पुलिस ने गोकशी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव तेवड़ा में छापेमारी करते हुए कटान के लिए गाय को ले जा रहे नदीम पुत्र हुसैन अहमद, तालीम पुत्र नुसरत को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से कटान के उपकरण, छूरी, कुल्हाड़ी, लकड़ी का गट्टा आदि बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर जेल भेजा है।
पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग को अनशन की तैयारी
मोरना। मोरना स्थित दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल के विस्तारीकरण की मांग वर्षों से चली आ रही है। बार-बार झूठे आश्वासन से तंग आकर रालोद नेता ने आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। मोरना स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय पर आयोजित बैठक में रालोद नेता सुमित सहरावत ने कहा कि मोरना मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के आश्वासन झूठे साबित हुए हैं। 15 अगस्त से रालोद कार्यकर्ता मिल परिसर में धरना देकर आमरण अनशन करेंगे। इस मौके पर इकबाल सिंह आर्य, ओमबीर सिंह, जाहिद अली, जाकिर बिल्ला, तनुज पहलवान, हिमांशु, अमित, अनुज, विनय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी जगपाल सिंह भोपा ने की।