{"_id":"5b33d9df4f1c1b694d8b8be2","slug":"121530124767-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर लाश खेत में फेंकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर लाश खेत में फेंकी
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या कर लाश खेत में फेंकी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के गांव पचैंडा खुर्द के जंगल में बुधवार सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद पहचान मिटाने के लिए युवक का चेहरा किसी भारी वस्तु से कुचलने के बाद जलाया गया था। पुलिस ने लाश की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसे मोर्चरी भेज दिया।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचैंडा खुर्द निवासी सेवाराम उर्फ रहतू के खेत गांव के बाहरी हिस्से में हैं। बुधवार सुबह सेवाराम चारा लेने खेतों पर गया था, जहां उसने अपने खेत में एक युवक की लाश पड़ी देखी। सेवाराम ने इसकी सूचना ग्रामीणों के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस के अनुसार उसका चेहरा किसी भारी वस्तु से पीटकर बिगाडऩे के बाद उसे किसी ज्वलनशील पदार्थ से जला दिया गया है, जिससे चेहरा शनाख्त के लायक नहीं रह गया है। माना जा रहा है कि इसकी हत्या कहीं और कर लाश को वहां लाकर फेंका गया है।