फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशोरी को नारी निकेतन भेजा, आरोपी को जेल

किशोरी को नारी निकेतन भेजा, आरोपी को जेल

Fri, 22 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को नारी निकेतन  भेजा, आरोपी को जेल
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने जनकपुरी से अगवा किशोरी को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया। किशोरी ने परिजनों से अपनी जान का खतरा बताया, जिस पर बाल कल्याण अधिकारी के आदेश पर पुलिस ने उसे मेरठ नारी निकेतन भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने पर गत सप्ताह ककरौली के गांव कम्हेड़ा निवासी ग्रामीण ने गांव के ही अरविंद के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि बेटी यहां जनकपुरी में रिश्तेदारी में रहकर सिलाई सीख रही थी। यहीं से आरोपी बेटी को कार में डालकर अपहरण कर ले गए, तभी से पुलिस उनकी तलाश में थी। पुलिस ने रेलवे रोड से आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर किशोरी को भी बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने बताया कि किशोरी को बाल कल्याण अधिकारी की कोर्ट में पेश किया गया। किशोरी ने युवक के साथ रहने की जिद की और अपने परिजनों से जान का खतरा बताया। जिस पर कोर्ट ने उसे मेरठ नारी निकेतन भेजने के आदेश दिए। पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन और आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


प्रेमी युगल ने सुरक्षा की गुहार लगाई
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी के गांव फलौदा के एक प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार को एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि वो दोनों एक ही समाज के हैं तथा बालिग होने पर उन्होंने शादी की है। हाईकोर्ट से भी उन्हें सुरक्षा दिए जाने के आदेश जारी हुए हैं। आरोप लगाया कि परिजन अभी उनके दुश्मन बने हैं। जिस पर एसपी सिटी ने पुरकाजी इंस्पेक्टर को प्रेमी युगल को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में दो सिपाही भिड़े
मुजफ्फरनगर। ड्यूटी को लेकर पुलिस में दो सिपाही आपस में भिड़ गए। उनमें हाथापाई होती देखकर अन्य सिपाहियों ने डायल 100 को सूचना दे दी। जिस पर पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। एक सिपाही ने दूसरे पर गाली-गलौज के बाद अभद्रता कर हाथापाई करने का आरोप लगाया। इस संबंध में किसी से कोई शिकायत नहीं की गई। प्रतिसार निरीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों सिपाही आपस में बैठे हंसी-मजाक कर रहे थे, बस इतना मामला है। इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed