{"_id":"5b80585142c792462e3b35c3","slug":"11535137873-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर को पकड़ा, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर को पकड़ा, जेल भेजा
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
मोरना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की है। उसने चोरी की अन्य घटनाओं को भी कबूल किया है। थाना ककरौली प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि पुलिस गांव खुजेड़ा में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने गांव जड़वड़ निवासी सुमित उर्फ भूरा पुत्र ओमप्रकाश को पकड़ कर उससे पूछताछ की। उसने गांव के जंगल से चोरी की दो बाइक बरामद कराई। सुमित ने यह बाइक पुरकाजी व गुरुकुल नारसन से चुराई थी। साथ ही गांव के ही जबर सिंह के घर से दो हजार रुपये भी चुराए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
कड़ी सुरक्षा के बीच राशन डीलर का हुआ चुनाव
मोरना। गांव खेड़ी फिरोजाबाद में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में राशन डीलर का चुनाव संपन्न हुआ। गांव में नए राशन डीलर की नियुक्ति को लेकर कई माह से गहमा गहमी चली रही थी। गांव के दो गुट राशन डीलर के चुनाव को लेकर सक्रिय हो गए थे। शुक्रवार को गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शबनम पत्नी नसीम और कौसर जहां पत्नी महशर ने आवेदन किया। दोनों के पक्ष में सहमति को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच ग्रामीणों की गिनती कराई गई। इसमें शबनम ने 651 और कौसर जहां ने 398 ग्रामीणों की सहमति हासिल की। इस प्रकार शबनम को 253 ग्रामीणों की सहमति ज्यादा मिलने पर उचित दर विक्रेता घोषित किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मोरना ब्रह्म पाल सिंह, नोडल अधिकारी पूंजीराम प्रजापति, सीओ भोपा राममोहन शर्मा, थाना ककरौली प्रभारी जितेंद्र अंबावत, ग्राम सचिव कुलदीप, महकपाल, एडीओ घनश्याम, डा. खुशनसीब, ग्राम प्रधानपति शाहनवाज आदि मौजूद रहे। पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा।