{"_id":"5af5e4314f1c1be6408b489e","slug":"11526064177-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े मिल के सुपरवाइजर से 50 हजार रुपए लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े मिल के सुपरवाइजर से 50 हजार रुपए लूटे
Updated Sat, 12 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मोरना।
मोरना-शुक्रताल मार्ग पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने चीनी मिल के सिक्योरिटी सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसको मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।
भोपा क्षेत्र के गांव इलाहाबास निवासी सतीश पुत्र हरवीर सिंह दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना में सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद पर तैनात है। मिल में प्रत्येक माह की 10 से 15 तारीख के बीच में वेतन का वितरण किया जाता है। शुक्रवार दोपहर को सुपरवाइजर वेतन के पैसों को लेकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोरना में डिग्री कालेज के सामने पहुंचा। इसी दौरान बाइक पर तीन बदमाश आए और उसके साथ मारपीट की। उससे पैसों के बैग को छीन लिया। जिसमें 50 हजार की नगदी थी। इस दौरान सतीश द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सुपरवाइजर ने भागते हुए एक बदमाश को पहचान भी लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मोरना के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थाना भोपा प्रभारी निरीक्षक डॉ. ब्रजेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। घटना दो पक्षों में पुरानी मारपीट से जुड़ी हुई है तथा उसी घटना को लेकर शुक्रवार को भी मारपीट हुई है। मारपीट में सतीश घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव दरियाबाद में दबिश भी दी। पुलिस की पकड़ में अभी आरोपी नहीं आए हैं।