फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man arrested in MP for murdering woman by pushing her into well after committing brutal assault.

सागर: दुराचार के बाद युवती की कुएं में धक्का देकर हत्या, हाईवे निर्माण कार्य में लगा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 10:41 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 10:41 PM IST
सार

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में दुराचार के बाद युवती की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी शादी की बात सामने आने के डर से वारदात की। आरोपी को 18 अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया। 

विज्ञापन
Man arrested in MP for murdering woman by pushing her into well after committing brutal assault.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती के साथ दुराचार के बाद उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंकने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित और सूझबूझ भरी कार्रवाई करते हुए हाईवे निर्माण कार्य में लगे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी शादी की बात छिपाने और पोल खुलने के डर से इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को मोतीनगर थाना क्षेत्र के एक फरियादी ने अपनी पुत्री के घर से रहस्यमय तरीके से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला। इसके बाद, 10 अक्टूबर 2026 को घर से महज 200 मीटर दूर स्थित एक कुएं में लापता युवती का निर्वस्त्र अवस्था में शव बरामद हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मोतीनगर पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर गहन छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झोलाछापों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, तीन क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब सील; बिना डिग्री मरीजों का इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे के संदिग्ध श्रमिक तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने गांव और आसपास चल रहे हाईवे निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों से पूछताछ की। इस दौरान यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि निर्माण कार्य में लगा एक युवक घटना के ठीक बाद से ही छुट्टी पर चला गया था। इस अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध अजय कुमार (19 वर्ष), निवासी ग्राम ढमक, थाना अमिलिया, जिला सीधी को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 103(1) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) का इजाफा कर दिया है।


शादी की बात छिपाने के लिए उठाया खौफनाक कदम
पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ कि आरोपी की मृतका से घटना से करीब 15-20 दिन पहले पहचान हुई थी। घटना की रात जब परिवार के लोग सो रहे थे, तब आरोपी ने युवती को घर के बाहर बुलाया और उसके साथ दुराचार किया। इसी दौरान युवती के परिजन उसकी तलाश करते हुए बाहर निकले। युवती ने आरोपी से विवाह करने की जिद की और उसके विवाहित होने की सच्चाई दोनों परिवारों को बताने की बात कही। अपनी शादी का राज खुलने के डर से घबराए आरोपी ने युवती को जान से मारने की नीयत से कुएं में धक्का दे दिया और उसके कपड़े भी कुएं में ही फेंक दिए। इसके बाद वह अपने शिविर में जाकर सो गया और अगले दिन अपने गृह जिला सीधी भाग गया।

न्यायालय में पेश किया गया आरोपी
मोतीनगर पुलिस ने आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर 18 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed