फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sohanbiri murder case remains unsolved even after three days

Shamli News: सोहनबीरी हत्याकांड का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं

Sun, 18 Oct 2026 10:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 18 Oct 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Sohanbiri murder case remains unsolved even after three days
कांधला। गांव असदपुर जिड़ाना में तीन दिन पहले खेत पर गई बुजुर्ग महिला सोहनबीरी की लूट के बाद हत्या के मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं कर पाई। उधर, पुलिस का कहना है कि इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव असदपुर जिड़ाना निवासी सोहनबीरी शुक्रवार को खेत पर गई थीं। देर रात में उनका शव गन्ने के खेत में मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि सोहनबीरी के कानों से सोने के कुंडल और गले से पेंडल लूटने के बाद उनकी हत्या की गई। महिला का मुंह कपड़े से बंधा हुआ था, जबकि पैरों को रस्सी से बांधा गया था।
विज्ञापन

शनिवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी और कांधला-कैराना मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। मृतका के बेटे सुदेश की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच अधिकारी थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि हत्याकांड में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed