{"_id":"5ae4bfc84f1c1b57098b6fa6","slug":"11524940744-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। थानाभवन मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली सवार ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
शनिवार सुबह करीब सवा सात बजे नगलां राई निवासी गुलशेर (55) पुत्र शरीफ निकटवर्ती गांव अकबरगढ़ से ट्रैक्टर ट्राली से भूसा लेकर गांव लौट रहा था। उसी दौरान थानाभवन मार्ग पर हिंडन चौकी के पास किसान होटल के सामने पीछे से आकर बजरी से भरे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिस कारण संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। ग्रामीण को लहूलुहान हालत में डायल 100 पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी चालक शाहनवाज निवासी मुस्लिम कालोनी फतेहपुर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पुत्र मूसा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ट्रैक्टर ने कुचला मासूम, मौत
चरथावल। निरधना से कुटेसरा नाना के यहां गए दो वर्षीय मासूम बच्चे के सिर के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया उतरने से दबकर मौत हो गई। शनिवार शाम को गांव लाकर गमगीन माहौल में दफनाया गया। निरधना निवासी जावेद का दो साल का बेटा कुटेसरा के बाग वाले मोहल्ले में अपने नाना अब्दुल सलाम के यहां गया था। दोपहर करीब दो बजे बच्चा सड़क पर खेल रहा था। उसी दौरान भूसा डालकर आ रहे एक ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से उतर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे की मौत के मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की। शाम को शव को निरधना में लाकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया।