{"_id":"5a94544c4f1c1b805a8bc050","slug":"11519670348-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से नगदी व कृषि यंत्र लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर से नगदी व कृषि यंत्र लेकर फरार
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के घर से नगदी लेकर फरार
खतौली। किसान के घर से नौकर कृषि यंत्र और उसकी बेटी 20 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। किसान ने दोनों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है।
गांव रायपुर नंगली निवासी किसान अजीत पाल पुत्र विक्रम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव नावला निवासी रामकिशन पुत्र चमेला व उसकी बेटी दीपा उसके यहां नौकरी करते थे। पिछले तीन साल से घेर में ही रहते थे। उसने नौकर को एक लाख 10 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे। आरोप है कि नौकर शराब पीने का आदी है। रविवार को वह अपने नौकर को बताकर गाजियाबाद में अपनी रिश्तेदारी में गया था। सोमवार को लौटकर आया तो पता चला कि नौकर रामकिशन उसके घेर से कृषि यंत्र और उसकी बेटी घर से 20 हजार रुपए की नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।