फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चोरों ने मकान खंगाला, लाखों की संपति चोरी

चोरों ने मकान खंगाला, लाखों की संपति चोरी

Sat, 06 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने मकान खंगाला,  लाखों की संपति चोरी
मुजफ्फरनगर। पारसनाथ मोहल्ले में चोरों ने मकान का जंगला उखाड़ कर नगदी, जेवरात समेत कई लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। परिजन मकान बंद कर शादी में शामिल होने गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुटी है। क्षेत्र के पारसनाथ निवासी मुमताज अली ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बहन के यहां शादी समारोह में भाग लेने के लिए वह परिवार समेत भोपाल गया था। मकान पर ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठा कर गत रात चोरों ने जंगला काटकर घर में चोरी कर कली। ताले तोड़कर अलमारी में रखे कीमती सामान, लैपटॉप, मोबाइल, एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो सोने की अंगूठी, चार कड़े, एक पैंडिल के अलावा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शादी समारोह से जब परिवार लौटा, तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


पशु चोरी किए
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली के गांव पचेंडा खुर्द के रामपाल ने तहरीर में बताया कि उसके घर में गाय और उसकी बछिया बंधी थी। रात में किसी समय चोरों ने दोनों को चोरी कर लिया। सुबह जब वह गाय को चारा डालने के लिए उठा, तो दोनों गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed